Maintaining_a_Bugatti_Chiron_is_Too_Expensive!!(25....

इमेजिन, अगर आपको कोई Bugatti Chiron गिफ्ट कर दे? ज़्यादा इमेजिन मत करो, कोई गिफ्ट नहीं करेगा। बेकार है भाई, मैं तो टूट गया। चलो फिर, मान लो कि आपकी करोड़ों की लॉटरी लग गई और आपने एक Bugatti Chiron खरीद ली। कार तो आपने खरीद ली, लेकिन क्या आप सिर्फ इसका मेंटेनेंस का खर्चा झेल सकते हो? यार, हाँ! मेरे हिसाब से नहीं। फिलहाल Bugatti Chiron के चार डिफरेंट वर्ज़न्स आते हैं। पहला रेगुलर यानी सिंपल वाली Chiron, जिसका प्राइस ₹19 करोड़ का है। दूसरी Chiron Sport, तीसरी Chiron Pur Sport, और चौथी Bugatti Chiron Super Sport। जो कि इस ब्रांड की अब तक की सबसे पावरफुल कार है जिसमें हमको ऑलमोस्ट 1600 हॉर्सपावर मिलती है और इस कार ने 490 कि.मी./घंटा तक की टॉप स्पीड को छुआ है। एंड इस वाले मॉडल का प्राइस एप्रोक्स ₹31 करोड़ का है, लेकिन इस वीडियो में हम इन बाकि डिफरेंट वैरियंट्स की नहीं, सिर्फ सिंपल वाली Bugatti Chiron की बात करेंगे, मीन्स इसके मेंटेनेंस की यानि इसका हर साल का सिर्फ मेंटेनेंस कितना आता है। तो, बिना टाइम वेस्ट किए चलिए देखते हैं। चलो। ओके तो जैसे हमने शुरुआत में बात की थी, आपकी लॉटरी लगी और आपने एक Chiron खरीद ली। अब मस्त आप अपनी Chiron चला रहे हो। उसके पूरे मज़े ले रहे हो। बाय द वे, इस गाड़ी का माइलेज 2 या 3 का है, तो पहले तो ये आपको तेल-तेल में ही कंगाल कर देगी। चलो, फिर भी कोई बात नहीं, मान लो आपका खुद का पेट्रोल पंप भी है और आप अपने पूरे मज़े ले रहे हो और मज़े-मज़े में एक साल निकल गया, तो अब थोड़ा खर्चा कर लो। मीन्स, हर ₹16,000 कि.मी. या फिर हर 14 महीनों में इस गाड़ी की माइल्ड सर्विस होती है जिसमें सबसे पहले इसका इंजन ऑयल चेंज होता है। ऑलमोस्टली इस कार में Castrol का Edge Fluid Titanium इंजन ऑयल डलता है, जो कि Castrol का सबसे स्ट्रांगेस्ट और एडवांस ऑयल है। फिर उसके बाद इसका ऑयल फ़िल्टर चेंज होता है। इसका कूलेंट चेंज होता है एंड जो इसके 16 ड्रेनेज प्लग्स हैं, उनको चेंज किया जाता है। मेनली ये तीन-चार चीजें आती हैं इस माइल्ड सर्विस के अंदर एंड इस सर्विस की कॉस्टिंग है ऑलमोस्ट ₹25,000 यानी ₹21 लाख। यानी इसकी एक माइनर सी माइल्ड सर्विस के पैसों में आप एक Scorpio ले सकते हो। फिर दोस्तों, हर 16 से 18 महीनों में आपको इस कार के टायर्स और रिम चेंज कराने पड़ेंगे। हां, रिम यानि alloys भी। जो कि आपने काफ़ी कम सुना होगा कि टायर्स के साथ रिम भी चेंज हो रहे हैं। Bugatti Chiron के चार रिम का प्राइस है एप्रोक्स ₹50,000 यानी ₹41 लाख। एंड टायर्स की बात करें तो इसमें हमको चॉइस दी जाती है, मेनली तीन टायर्स में से, पहला Pirelli के Winter Sottozero 3, दूसरा Michelin के Pilot Sport Pax और तीसरा Michelin Pilot Sport Cup 2 XL। इन तीनों की कॉस्टिंग ऑलमोस्ट सेम है। एक टायर ₹62,000 का, तो चार टायर हो गए ऑलमोस्ट ₹2.5 लाख के। फिर उसके साथ इसका स्पेशल Titanium के ब्रेक पैड्स चेंज होते हैं एंड वो आपको कॉस्ट करते हैं ₹15 लाख के आसपास। ये भगवान क्या ज़ुल्म है? एंड इतने महंगे इसलिए क्योंकि इतनी पावरफुल गाड़ी को रोकने के लिए वो ब्रेक्स स्पेशली बनाए जाते हैं Titanium से। अच्छा। ये खर्चा हर साल का होगा और ऐसा 3 साल तक चलेगा, यानी इस पूरे खर्चे को तीन से मल्टीप्लाई कर दो, और अब आता है इसका फाइनल और फोर्थ इयर। बंद करो, हाथ जोड़ के मैं... यानी हर चार साल बाद इस कार की मेजर सर्विस होती है। अब तक तो इसकी माइल्ड सर्विस ही चल रही थी, लेकिन अब फोर्थ इयर मेजर सर्विस और इस मेजर सर्विस में इस गाड़ी की काफ़ी सारी चीजें चेंज होती हैं। इस सर्विस में सबसे पहला काम होता है इंजन कैलिब्रेशन, यानी कार की बारीकी से इंजन कैलिब्रेशन की जाती है ताकि ये कार कांस्टेंट 1500 हॉर्सपावर निकाल पाए, क्योंकि थोड़े-थोड़े टाइम बाद नार्मली कार्स की परफॉर्मेंस डाउन होने लग जाती है, तो इस सर्विस में इस पर भी काफ़ी ध्यान दिया जाता है। फिर उसके बाद इसके टर्बोस चेंज होते हैं जो कि ऑलमोस्ट ₹20 लाख के हैं। इसका फ्यूल टैंक रिप्लेस होता है, पता नहीं क्यों, पर होता है। एंड वो कॉस्ट करता है ₹35 लाख। एंड लास्ट में ₹17 लाख के इसके एयर डक्ट भी रिप्लेस होते हैं एंड ये मेजर सर्विस आपको कुछ ज़्यादा ही भारी पड़ेगी। कुछ ज़्यादा ही। तो हां, अगर फाइनल देखो तो Bugatti Chiron की 4 साल की मेंटेनेंस कॉस्ट एप्रोक्स ₹3.9 करोड़ के आस-पास आएगी, मोटा-मोटा ₹4 करोड़, यानी अगर आपको Bugatti Chiron लेनी है तो आपके पास हर साल सिर्फ इसकी मेंटेनेंस के लिए ₹1 करोड़ होने ही चाहिए। भाई, इतने में आप हर साल एक नई Range Rover Velar या फिर हर 6 महीने में एक Fortuner ले सकते हो। अरे, मुझे चक्कर आने लग गए। और इसमें फ्यूल इंक्लूडेड नहीं है, वो आप जितना चलाओगे, उसके हिसाब से खुद जोड़ लेना। वैसे देखा जाए तो जो बंदा Bugatti अफ़ॉर्ड कर सकता है, उसके लिए ₹1 करोड़ इसके मेंटेनेंस के लिए खर्च करना इतनी बड़ी बात नहीं होगी। बात तो सही है। इस वीडियो को बनाते हुए काफ़ी गरीब फील हो रहा है तो इसी बात पे लाइक कर देना। बाकि कमेंट्स में बताना कि Bugatti की कौन-सी कार आपकी सबसे फेवरेट है एंड Insta पर भी फॉलो कर लेना। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। बी सेफ़। ड्राइव सेफ़।

Comments

Popular posts from this blog

Rolls-Royce_Black_Badge_Ghost_2022-_₹12_crore___Re....

New_Hyundai_Venue_-_Best_in_Segment_(256k)